गोइलकेरा: लुम्बई मोड़ में जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस की बैठक
लुम्बई मोड़ में जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष जदुराई मुंडरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्व शिक्षा मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बंधु तिर्की मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जदुराई मुंडरी ने कहा कि प्रखंड के दूर-दराज और दुर्गम क्षेत्रों में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है।