
कुवैत में नौकरी दिलाने के नाम पर ₹2.24 लाख की ठगी करने और फर्जी वीजा व हवाई टिकट उपलब्ध कराने के मामले में सरायमीर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित की शिकायत के अनुसार आरोपी ने दो लोगों को कुवैत में नौकरी दिलाने का झांसा देकर विभिन्न किश्तों एवं नकद के माध्यम से ₹2,24,000 प्राप्त किए। इसके बाद उन्हें फर्जी वीजा और एयर टिकट दिए गए, जो दिल्ली एयरपोर्ट पर जांच के दौरान नकली पाए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत सरायमीर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खरेवां मोड़ से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने, धमकी देने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस वीडियो में जानिए— ✅ पूरा मामला क्या है? ✅ पीड़ित से कैसे हुई ₹2.24 लाख की ठगी? ✅ फर्जी वीजा और टिकट का खुलासा कैसे हुआ? ✅ पुलिस ने आरोपी को कहाँ से गिरफ्तार किया? ✅ आरोपी पर कौन-कौन सी धाराएँ लगी हैं? अगर आपको यह वीडियो पसंद आए तो वीडियो को Like 👍 करें, Share करें और हमारे चैनल **TV24 NEWS EXPRESS** को Subscribe करना न भूलें। #Azamgarh #SaraiMir #KuwaitVisaScam #FakeVisa #JobFraud #FraudNews #PoliceAction #UPPolice #BreakingNews #AzamgarhNews #TV24NewsExpress #Kuwait #VisaScam #CrimeNews #LatestNews
Burhanpur, Azamgarh | Jul 29, 2026

🚨बलरामपुर से बड़ी खबर 🚨 सरकारी नौकरी का झांसा देकर 8.81 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार। फर्जी नियुक्ति पत्र दिखाकर युवती से ऐंठी रकम, एक साल तक देता रहा जॉइनिंग का झांसा। 👉 पूरी खबर पढ़ें और अपनी राय जरूर दें। बलरामपुर। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवती से लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। आरोपी ने राजस्व विभाग में अमीन के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार किया और करीब 8.81 लाख रुपये ऐंठ लिए। पुलिस के अनुसार, गोविंदबाग निवासी शालिनी वर्मा ने 10 जुलाई को कोतवाली नगर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के बनकटवा सराय खास निवासी मनोज कुमार चौहान ने सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा देकर अलग-अलग तिथियों में 8.81 लाख रुपये ले लिए। इतना ही नहीं, विश्वास दिलाने के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र भी सौंप दिया। जब पीड़िता ने नौकरी और रुपये के बारे में पूछा तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार को गोविंदबाग स्थित सब्जी मंडी क्षेत्र से आरोपी मनोज कुमार चौहान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पहले स्टाम्प एवं रजिस्ट्री कार्यालय में ऑपरेटर के रूप में कार्य करता था और पीड़िता के घर किराये पर रहता था। इसी दौरान उसे युवती की नौकरी की इच्छा और आर्थिक स्थिति की जानकारी हुई। उसने स्वयं को पहले तहसील तुलसीपुर में कनिष्ठ सहायक तथा बाद में जिलाधिकारी कार्यालय में राजस्व विभाग का लेखाकार बताकर विश्वास जीता। इसके बाद फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर लगभग आठ लाख रुपये अलग-अलग माध्यमों से ले लिए। करीब एक वर्ष तक वह जॉइनिंग लेटर आने का झांसा देता रहा और बाद में रुपये भी वापस नहीं कर सका। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रमन कुमार वर्मा, हेड कांस्टेबल गोविंद यादव, कांस्टेबल हीरालाल यादव, कांस्टेबल अभिनयेश त्रिपाठी तथा महिला कांस्टेबल आकांक्षा गौतम शामिल रहीं। #Balrampur #BreakingNews #Fraud #JobFraud #GovernmentJob #PoliceAction #BalrampurPolice #CrimeNews #UttarPradesh #UPNews #HindiNews #DailyNews #FakeAppointmentLetter #Scam #UPNewsBalrampur #AhmedRaza #बलरामपुर #सरकारी_नौकरी #ठगी #पुलिस #ब्रेकिंग_न्यूज़ #उत्तरप्रदेश #अहमद_रजा
Balrampur, Balrampur | Jul 16, 2026

गाजियाबाद पुलिस का बड़ा खुलासा: फर्जी जॉब रैकेट का भंडाफोड़, बेरोजगार युवाओं से करोड़ों की ठगी करने वाला गैंग गिरफ्तार गाजियाबाद पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले एक बड़े फर्जी जॉब रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हाईटेक कॉल सेंटर संचालित कर रहे गिरोह को गिरफ्तार किया है, जिसमें 17 युवतियां और 3 युवक शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह देशभर के पढ़े-लिखे युवाओं को सरकारी और निजी नौकरी दिलाने का झांसा देता था। भरोसा जीतने के बाद उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी और यहां तक कि फर्जी सरकारी नियुक्ति पत्र (Appointment Letter) भी थमा दिए जाते थे। जब पीड़ित युवक-युवतियां जॉइनिंग के लिए संबंधित विभागों में पहुंचते थे, तब उन्हें पता चलता था कि उनके साथ ठगी हो चुकी है।फिलहाल पुलिस ने पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नौकरी के नाम पर पैसे मांगने वाले कॉल, ईमेल या संदेशों से सावधान रहें और किसी भी नियुक्ति की जानकारी हमेशा संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से ही सत्यापित करें। #GhaziabadPolice #CyberCrime #JobScam #FakeAppointmentLetter #BreakingNews #Ghaziabad #UttarPradesh #FraudAlert #JobFraud #NCRNews #CrimeNews #PoliceAction #NCRExpressNews
Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Jul 16, 2026

वाराणसी में जॉब के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड, 300 युवक-युवतियां मुक्त, 19 गिरफ्तार वाराणसी कमिश्नरेट की साइबर पुलिस ने रोहनिया थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए नेटवर्क मार्केटिंग और नौकरी दिलाने के नाम पर चल रहे साइबर फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन मंजिला इमारत में बंधक बनाकर रखे गए 300 से अधिक युवक-युवतियों को मुक्त कराया और मौके से 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, महादेव इंटरप्राइजेज और रॉयल हेल्थ इंडिया वैलनेस प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर जॉब का झांसा देकर प्रत्येक युवक-युवती से 30 हजार रुपये वसूले जाते थे। गैंग ने एक वर्ष में करीब 4 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन किया। मौके से दो लग्जरी कार, 20 मोबाइल फोन और लैपटॉप भी बरामद किए गए हैं। मुख्य सरगना की तलाश जारी है। Byte: नीतू कात्यान, डीसीपी साइबर पुलिस, वाराणसी कमिश्नरेट #Varanasi #CyberPolice #CyberFraud #JobFraud #NetworkMarketing #Rohania #UPPolice #BreakingNews #Scam #LiveVNS #VaranasiNews #CyberCrime #UttarPradesh #MLMScam #LatestNews
Sadar, Varanasi | Jul 10, 2026

आजमगढ़ में साइबर सेल और सिधारी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित साइबर ठगी से जुड़े एक मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जांच के दौरान फर्जी बताए जा रहे मालदीव वर्क परमिट, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है। यदि आप विदेश में नौकरी के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो किसी भी एजेंट या संस्था को धनराशि देने से पहले उसकी वैधता और प्रामाणिकता की पूरी जांच अवश्य करें। 📍 पूरी खबर वीडियो में देखें। नोट: यह जानकारी आजमगढ़ पुलिस की आधिकारिक प्रेस-विज्ञप्ति पर आधारित है। मामले में आगे की जांच जारी है। #Azamgarh #CyberCrime #CyberCell #PoliceAction #MaldivesJob #JobFraud #UPNews #AzamgarhNews #CyberAwareness
Burhanpur, Azamgarh | Jul 6, 2026