राजपुर: बक्सर पुलिस के विशेष अभियान में 31 लोग गिरफ्तार, 29.92 लीटर शराब बरामद
Rajpur, Buxar | Sep 9, 2026 जिले में अपराध नियंत्रण और शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन को लेकर बक्सर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 31 आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस की ओर से जारी कार्रवाई एवं उपलब्धि संबंधी विवरण के अनुसार गिरफ्तार सभी 31 आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।