नाथनगर: घोषी टोला में पागल बंदर ने बुजुर्ग को काटा, लहूलुहान होने से इलाके में फैली दहशत
घोषी टोला में शनिवार शाम करीब 4 बजे बंदर के हमले में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घर लौटने के दौरान दिलीप मंडल पर अचानक बंदर ने हमला कर दिया। बंदर ने उनके पैरों में कई जगह काट लिया, जिससे काफी खून निकलने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दिलीप मंडल बाहर से घूमकर अपने घर पहुंचे थे।