बांसगांव: बेलीपार पुलिस की बरबर्ता के खिलाफ बसपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसएसपी को सौंपा पत्रक
बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री ऋषि कपूर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल मंगलवार को एसएसपी गोरखपुर से मिलकर एक पत्रक सौंपा। पत्र के माध्यम से बताया गया की बसपा कार्यकर्ता कुन्दन कुमार की महावीर छपरा में फर्नीचर की एक छोटी सी दुकान है। 09 फरवरी सोमवार को बेलीपार थाने के कुछ पुलिसकर्मी द्वारा कुन्दन कुमार को बेवजह थाने में बन्द करके बेरहमी से मारा पीटा।