बांसगांव: बेलीपार पुलिस ने भैंस चोरी करने वाले 2 चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक भैंस और घटना में प्रयुक्त बाइक हुई बरामद
गोरखपुर जनपद में बेलीपार थाने की पुलिस ने भैंस की चोरी करने वाले दो चोरों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को दिन में बेलीपार इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति ने बेलीपार थाने में शिकायत पत्र देकर बताया था कि शुक्रवार व शनिवार की मध्य रात्रि में उनके दरवाजे पर बधी भैंस को चोरी कर लिया गया है। जिसके आधार पर बेलीपार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।