बांसगांव: मड़ई टोला के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चाड़ी गाँव के निवासी बाइक सवार वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
गोरखपुर जनपद के दक्षिणांचल में चीनी मिल से कुछ दूरी पर स्थित उरुआ थाना क्षेत्र के मड़ई टोला गाँव के पास शनिवार की रात्रि करीब 8 बजे एक अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार व्यक्ति की पहचान गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले चाड़ी गाँव के निवासी चंद्रभान राय (60) के रूप में हुई है।