बांसगांव: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बेलीपार थाना क्षेत्र के एक बदमाश की अपराध में सक्रियता को देखते हुए खोली हिस्ट्रीशीट
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बेलीपार क्षेत्र से फरार एक बदमाश की अपराध में सक्रियता को देखते हुए शुक्रवार को हिस्ट्रीशीट खोल दी है। अपराधी की बेलीपार पुलिस नियमित निगरानी करेगी। बेलीपार थाना क्षेत्र के कसिहार गांव के निवासी राजेश लोना की हिस्ट्रीसीट खोली गई है। इसकी जानकारी गोरखपुर पुलिस मीडिया सेल के माध्यम से शुक्रवार की शाम 5 बजे दी गई गई।