बांसगांव: गगहा इलाके के सिलनी पुलिया के पास मिले युवती के शव के अंगूठे, बाल और शरीर के मांस की होगी डीएनए जांच
गगहा इलाके सिलनी पुलिया के पास मिले युवती के शव का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया गया। दो डॉक्टरों की टीम की मौजूदगी में पोस्टमार्टम का वीडियो रिकार्डिंग भी कराया गया है। इस दौरान मौत का कारण स्पष्ट न होने की वजह से डॉक्टरों ने विसरा प्रिजर्व कर लिया। दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए स्वायब भी प्रिजर्व किया गया।