बांसगांव: बड़हलगंज के हनुमान नगर में उद्यान व पाथवे का लोकार्पण, चिल्लूपार के विधायक और बड़हलगंज की चेयरमैन रही मौजूद
बड़हलगंज उपनगर के हनुमान नगर स्थित सुभाष चंद्र बोस पार्क के बगल में स्थित दुर्गावती अस्पताल के सहयोग से निर्मित दुर्गावती उद्यान व मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना अंतर्गत प्राप्त धनराशि से कॉलेज रोड पर निमित पाथवे कार्य का विधायक राजेश त्रिपाठी व चेयरमैन प्रीति उमर ने लोकार्पण किया। बुधवार को शाम 5 बजे के आस पास लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित हुआ।