बलरामपुर: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में पुरानी पेंशन बहाली और कैशलेस चिकित्सा की उठाई गई मांग
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक शिविर कार्यालय सिंचाई विभाग में आयोजित की गई, बैठक में पुरानी पेंशन बहाली के साथ 8वां वेतन आयोग कैशलेस इलाज आदि पर रणनीति बनाई गई, बैठक की अध्यक्षता कर रहे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद देवकीनंदन ने कहा कि दोनों परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और पत्र देकर मांग की है।