बलरामपुर: पोषाहार वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए की गई नई पहल, लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी व फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य
बलरामपुर में पोषाहार वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए नई पहल की गई है बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी और फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया है। यह कार्य आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से किया जा रहा है जनपद में 7 माह से 3 वर्ष तक के बच्चे, गर्भवती महिलाएं, धात्री माताएं और किशोरी बालिकाएं इस योजना के लाभार्थी हैं।