बलरामपुर: ग्राम सभा ककरहवा (बालपुर) में सदर विधायक पलटू राम ने आयोजित की चौपाल
सदर विधायक पलटू राम ने रविवार दोपहर 2:00 बजे विधानसभा क्षेत्र बलरामपुर सदर के अंतर्गत ग्राम सभा ककरहवा(बालपुर)में जन चौपाल के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुनकर उसके त्वरित निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया। उन्होंने चौपाल में ग्रामीणों से वार्ता की उनकी समस्याओं को सुना तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।