बलरामपुर: जिले में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 2 हजार 358 मरीजों का हुआ उपचार
रविवार सुबह 9:00 बजे से 2:00 बजे तक जनपद के इकतीस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में कुल 2358 लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान किया गया , जिसमें 1019 पुरुष , 764 महिलाएं तथा 575 बच्चे शामिल हैं ।