बलरामपुर: नगर में अधूरी सीवर लाइन लोगों के लिए बनीं मुसीबत, पीपल तिराहे पर कीचड़ से लोग परेशान
बलरामपुर नगर में अधूरी सीवर लाइन लोगो के लिए मुसीबत बन गया है सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क को अभी तक ठीक नहीं किया गया है न तो मिट्टी डाली गई है न ही समतलीकरण किया गया है बारिश के कारण गड्डो में कीचड़ भर गया है इससे लोगो को पैदल चलना मुश्किल हो गया है यह मार्ग बाजार, बस स्टॉप और बड़े परेड ग्राउंड को जोड़ता है रोजाना सैकड़ो वाहन इस रास्ते से गुजरते है