श्री गणेश सेवा समिति के तत्वावधान में गणेश जी महाराज के दरबार चमनाबावड़ी मे चल रहा भव्य गरबा महोत्सव
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-श्री गणेश सेवा समिति के तत्वावधान में श्री गणेश जी महाराज के दरबार चमनाबावड़ी मे चल रहे गरबा महोत्सव के भव्य आयोजन के चौथे दिन का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।चौथे दिन श्री गणेश सेवा समिति द्वारा श्री गणेश जी महाराज की विधिवत तरीके से पूजा-आरती व श्री गणेश वंदना की गई। श्री गणेश वन्दना के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।उसके बाद दो राउंड जूनियर वर्ग व दो राउंड सीनियर वर्ग के गरबा महोत्सव, नृत्य किया गया।सभी जूनियर वर्ग व सीनियर वर्ग को गरबा महोत्सव में हिस्सा लेने वालों को अंतिम दिन पुरस्कार दिया जायेगा।
श्री गणेश सेवा समिति द्वारा हर वर्ष चमनाबावड़ी पर गरबा महोत्सव का कार्यक्रम किया जाता है व अलग-अलग अतिथियों को बुलाया जाता है व उनका सम्मान किया जाता है।