बॉलीवुड अभिनेत्री मंदाकिनी ने भीलवाड़ा की पर्वतारोही शिवानी भरावा को किया सम्मानित
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
भीलवाड़ा-नारी सक्षम संस्था उदयपुर द्वारा आयोजित नारी सशक्तिकरण एवं सम्मान समारोह में भीलवाड़ा की गौरव पर्वतारोही शिवानी भरावा को विशेष से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री मंदाकिनी (राम तेरी गंगा मैली) थी।
मंदाकिनी ने शिवानी भरावा को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके साहसिक कार्यो की सराहना की।उल्लेखनीय है कि शिवानी भरावा ने अब तक कई दुर्गम एवं कठिन पर्वत श्रंखलाओं का सफल आरोहण किया है।उन्होंने विश्व के सबसे ऊंचे एवरेस्ट बेस केम्प (17598 फिट) केदारकांठा समिट,लद्दाख के प्रसिद्ध चादर ट्रेक,कैलाश मानसरोवर यात्रा सहित अनेक ट्रेक्स पर तिरंगा फहराकर भीलवाड़ा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।इस अवसर पर मंदाकिनी ने कहा कि शिवानी जैसी बेटियां ही आज के भारत की नारी शक्ति की सच्ची मिसाल है।विपरीत परिस्थितियों में भी हौसला बनाए रखना और पहाड़ों जैसी चुनोतियो को पार करना प्रेरणादायी है। सम्मानित होने पर शिवानी भरावा ने कहा कि यह सम्मान भीलवाड़ा की कही बेटियों का सम्मान है।उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर पर्वतारोहण ,खेल व फिटनेस को अपनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में नारी सक्षम संस्था की अध्यक्ष सहित अनेक गणमान्य महिलाएं एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।