बालूमाथ: बालूमाथ में धूलकण से बेहाल लोगों ने बैठक कर भारी कोयला वाहनों पर नो-एंट्री लगाने की मांग की
बालूमाथ शहर में कोयला लदे हाईवा एवं भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से उड़ रहे धूलकण को लेकर स्थानीय व्यवसायियों एवं ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। धूल प्रदूषण से निजात दिलाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर रविवार को बुनियादी विद्यालय परिसर में दुकानदारों एवं ग्रामीणों की अहम बैठक हुई।बैठक में भारी कोयला वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने की