इटाढ़ी: नाथपुर में जिला प्रशासन की पहल: डीडीसी व एडीएम ने वंचित परिवारों को दिया सामाजिक समरसता, भाईचारे का संदेश
Itarhi, Buxar | Nov 9, 2026 दीपावली के अवसर पर समाज के वंचित और जरूरतमंद परिवारों के बीच त्योहार की खुशियां साझा करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से विशेष पहल की गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश इटाढ़ी प्रखंड के नाथपुर स्थित महादलित बस्ती में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डीडीसी निहारिका छवि और एडीएम अरुण कुमार सिंह ने बस्ती के परिवारों के साथ दीपावली मनाईं।