छात्रावास में मिली अव्यवस्थाएं, कलेक्टर ने अधीक्षिका को किया निलंबित
मुरैना/ पहाड़गढ़ में कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत पहाड़गढ़ के आदिवासी बालक और कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान छात्रावासों में व्यवस्थाओं में कई कमियां मिलीं। कलेक्टर ने छात्रों से भोजन, पेयजल, पढ़ाई, बिस्तर, स्वच्छता और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। लापरवाही और व्यवस्थाओं में कमी पाए जाने पर कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षिका सपना शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। अधिकारियों को सभी कमियां जल्द दूर करने और छात्रावासों की नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए।
#मुरैना #morena #पहाड़गढ़