Public App Logo
Profile Picture

Morena City News

@morenacity06
3232Followers
0Following
किसान बनकर पहुंचे तहसीलदार, 'खाद नहीं है' का झूठ पकड़ा गया,  दुकान सील

मुरैना जिले के अंबाह में खाद वितरण में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। किसानों की शिकायत के बाद तहसीलदार नरेश शर्मा खुद किसान बनकर एक निजी खाद दुकान पर पहुंचे।
दुकानदार ने उन्हें कहा कि दुकान में खाद उपलब्ध नहीं है और वापस लौटा दिया। लेकिन जब प्रशासनिक टीम ने दुकान की जांच की तो अंदर डीएपी सहित अन्य उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक मिला।
इसके बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया। साथ ही दुकानदार का लाइसेंस निरस्त करने के लिए कलेक्टर को प्रतिवेदन भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
दरअसल, किसान मकरंद शर्मा ने शिकायत की थी कि ई-टोकन होने के बावजूद उन्हें पिछले तीन दिनों से खाद नहीं मिल रही थी और दुकान लगातार बंद रखी जा रही थी।
जांच में शिकायत सही मिलने पर एसएडीओ, राजस्व विभाग और पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई की गई।

<nis:link nis:type=tag nis:id=मुरैना nis:value=मुरैना nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अंबाह nis:value=अंबाह nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=किसान nis:value=किसान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=खाद nis:value=खाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=तहसीलदार nis:value=तहसीलदार nis:enabled=true nis:link/>
मुरैना में अवैध पत्थर मंडी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

मुरैना शहर के न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी गेट के सामने संचालित अवैध पत्थर मंडी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। इस कार्रवाई से अवैध पत्थर कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, लंबे समय से इस क्षेत्र में अवैध रूप से पत्थरों के कारोबार की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और अवैध परिवहन में उपयोग हो रहे 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर लिया।

पुलिस ने जब्त वाहनों को थाने पहुंचाकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
<nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मुरैना nis:value=मुरैना nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पुलिस nis:value=पुलिस nis:enabled=true nis:link/>
मुरैना जिला अस्पताल के कैदी वार्ड से खिड़की तोड़कर भागा बंदी, अटेंडरों की सतर्कता से दबोचा गया

मुरैना जिला अस्पताल के कैदी वार्ड से शनिवार सुबह एक बंदी के फरार होने की घटना से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। हालांकि अस्पताल के अटेंडरों की सतर्कता के चलते बंदी को कुछ ही देर में पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, मुरैना सब जेल में एक मामले में बंद लक्षण गुर्जर की तबीयत बिगड़ने पर तीन दिन पहले उसे जिला अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह करीब 10 बजे ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड दवाई लेने चला गया। इसी दौरान बंदी ने वार्ड की खिड़की तोड़कर फरार होने की कोशिश की।
बंदी को भागते देख अस्पताल के अटेंडरों ने तुरंत उसका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
मुरैना में पेट्रोल में पानी की मिलावट का आरोप, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मुरैना। शहर के ग्वालियर रोड स्थित एसपी कार्यालय के पास बने पुलिस पेट्रोल पंप को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पोस्ट करने वाले मोनू सिकरवार नामक युवक ने पेट्रोल में पानी की मिलावट का आरोप लगाया है।
युवक का दावा है कि पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भरवाने के कुछ ही देर बाद उसकी बाइक झटके देने लगी। इसके बाद वह बाइक को मैकेनिक के पास लेकर पहुंचा, जहां जांच के दौरान पेट्रोल में पानी मिला होने की बात सामने आई। युवक ने वहीं से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है।
वीडियो में युवक ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और यदि मिलावट की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

नोट: इस मामले में लगाए गए आरोप सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और संबंधित युवक के दावे पर आधारित हैं। मुरैना सिटी न्यूज़ इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता। प्रशासन की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
23 साल बाद मिला अपना हक! मुरैना में 41 बीघा भूमि से हटा अवैध कब्जा, गरीबों को मिला जमीन का अधिकार

<nis:link nis:type=tag nis:id=मुरैना nis:value=मुरैना nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=morena nis:enabled=true nis:link/>
मुरैना में 10 लाख की चोरी: कार पंचर कर बदमाशों ने उड़ाया कैश, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, सीसीटीवी फुटेज आया सामने 

मुरैना: कोतवाली थाना क्षेत्र के परशुराम कॉलोनी मोड़ पर दिनदहाड़े कार से 10 लाख रुपये से भरा बैग चोरी हो गया। श्री जी ग्रुप के संचालक अजय कुमार खेत का एडवांस देने जा रहे थे, तभी कार का टायर पंचर होने पर वे टायर बदलने लगे। इसी दौरान एक युवक कार से कैश से भरा बैग लेकर फरार हो गया।
 पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। सीएसपी दीपाली चंदौरिया ने बताया कि पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है और कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

 https://morenacitynews.com/archives/2390
जुड़िये  Morena City News के साथ 

Subscribe to get exclusive benefits:
https://www.facebook.com/MorenaCityNews/subscribenow
सुनिए... खाद के लिए लाइन में लगे किसान का दर्द...

<nis:link nis:type=tag nis:id=मुरैना nis:value=मुरैना nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=किसान nis:value=किसान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=खाद nis:value=खाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मंत्री nis:value=मंत्री nis:enabled=true nis:link/>
मुरैना के शिव नगर में मामूली कहासुनी के बाद एक व्यक्ति पर ला.ठी-डं.डों से हमला, बाइक में भी की तोड़फोड़ का प्रयास

मुरैना। शहर के शिव नगर क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने भूरे सिंह राठौड़ के साथ ला.ठी-डं.डों से जमकर मा.रपीट की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उनकी बाइक को भी ला.ठी-डं.डों से क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग भूरे सिंह राठौड़ पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि उस समय वे निहत्थे थे और खुद को बचाने का प्रयास कर रहे थे।
13 महीने से पदांकन का इंतजार: शिक्षा विभाग के बाहर धरने पर बैठे शिक्षक, DEO ने दिया बड़ा आश्वासन

मुरैना। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर गुरुवार को पदांकन की मांग को लेकर शिक्षक धरने पर बैठ गए। धरने में शामिल शिक्षक शिशुपाल सिंह ने बताया कि सीएसी और बीएसी की प्रतिनियुक्ति समाप्त हुए 13 महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक 27 शिक्षकों का पदांकन नहीं हुआ है। कई बार आवेदन और काउंसलिंग के बावजूद आदेश जारी नहीं किए गए। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी बी.एस. इंदौरिया ने तकनीकी समस्या का हवाला देते हुए कहा कि आज शाम तक पदस्थापना आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=मुरैना nis:value=मुरैना nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=शिक्षक nis:value=शिक्षक nis:enabled=true nis:link/>
खाद के लिए राम का सहारा! मुरैना मंडी में कीर्तन कर अपनी बारी का इंतजार कर रहे किसान, 3 दिन बाद भी नहीं मिली खाद

मुरैना: गल्ला मंडी में खाद संकट के बीच किसान अपनी बारी का इंतजार करते हुए राम-कीर्तन करने को मजबूर हैं। किसानों का आरोप है कि टोकन मिलने के बावजूद 3-3 दिन तक खाद नहीं मिल रही। दूर-दराज से आए किसानों को लंबी लाइन और अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने टोकन के नाम पर वसूली और खाद वितरण में अनियमितता के भी आरोप लगाए हैं।
बिजली कटौती पर कांग्रेस का हल्ला बोल: बिजली घर का घेराव, सुधार नहीं हुआ तो बड़े आंदोलन की चेतावनी

मुरैना। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पश्चिम के अध्यक्ष रिंकू पचौरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अघोषित बिजली कटौती के विरोध में बिजली घर का घेराव कर डिविजनल इंजीनियर को ज्ञापन सौंपा। रिंकू पचौरी ने कहा कि लोड सेटिंग के नाम पर हो रही बिजली कटौती से आम जनता और किसान परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।
<nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मुरैना nis:value=मुरैना nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कांग्रेस nis:value=कांग्रेस nis:enabled=true nis:link/>
मुरैना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: घी, पनीर, दूध, पेठा समेत 8 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे

मुरैना। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवनीश गुप्ता ने विशेष अभियान के तहत मुरैना शहर एवं अम्बाह बाईपास क्षेत्र में डेयरी, चिलिंग सेंटर और दुकानों का निरीक्षण कर 8 खाद्य नमूने जांच के लिए एकत्र किए।
कार्रवाई के दौरान जय मां दुर्गे दुग्ध डेयरी (महाराजपुर रोड) से घी, यादव दुग्ध डेयरी (बिजली घर के पास, महाराजपुर रोड) से पनीर, गुरु कृपा किराना स्टोर (न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी) से पतंजलि गाय का घी, पारस देसी घी और स्ट्रॉबेरी शरबत, VRS Foods Limited Chilling Centre (अमित आइस फैक्ट्री, इंडस्ट्रियल एरिया) से मिल्क टैंकर एवं सायलो का मिश्रित दूध, तथा श्री बालाजी पेठा भंडार (आजाद नगर, अम्बाह बाईपास रोड) से पेठा का नमूना लिया गया।
सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मुरैना nis:value=मुरैना nis:enabled=true nis:link/>
साहब, पुलिस से बचाइए...  महिला का आरोप- रात में घर पहुंचकर गेट बजाती है पुलिस, झूठी एफआईआर की जांच की मांग

<nis:link nis:type=tag nis:id=मुरैना nis:value=मुरैना nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पहाड़गढ़ nis:value=पहाड़गढ़ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पुलिस nis:value=पुलिस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=समाचार nis:value=समाचार nis:enabled=true nis:link/>
सस्पेंड फिर भी बैठक में मौजूद! सहकारी समीक्षा बैठक में पहुंचे 5 निलंबित प्रबंधक

मुरैना। जौरा में आयोजित बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं की समीक्षा बैठक में हाल ही में निलंबित किए गए पांच सोसायटी प्रबंधकों की मौजूदगी से विवाद खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार गेहूं उपार्जन पंजीयन में कथित अनियमितताओं के आरोप में निलंबित जगदीश धाकड़ (परसौटा), सुरेंद्र गुर्जर (सुमावली), पवन यादव (खनेता), रामप्रसाद सिंकरवार (उत्तमपुरा) और दीनबंधु शर्मा (इटावली) बैठक में शामिल हुए और विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय भी रखी। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सीईओ श्यामवीर सिंह गुर्जर ने कहा कि निलंबित प्रबंधकों को बैठक में नहीं बुलाया गया था, वे अपनी समस्याएं लेकर स्वयं पहुंचे थे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मुरैना nis:value=मुरैना nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जौरा nis:value=जौरा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बैठक nis:value=बैठक nis:enabled=true nis:link/> IFFCO Aidal Singh Kansana Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Collector Office Morena
गैस पाइपलाइन हादसा: जेसीबी की खुदाई में पाइपलाइन फटी, बड़ा हादसा टला

मुरैना के जौरा में पानी की पाइपलाइन बिछाने के दौरान जेसीबी से गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। तेज धमाके के साथ आग की ऊंची लपटें उठीं। समय रहते बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन ने जांच शुरू कर संबंधित एजेंसी पर कार्रवाई के संकेत दिए।
<nis:link nis:type=tag nis:id=मुरैना nis:value=मुरैना nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जौरा nis:value=जौरा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=गैस nis:value=गैस nis:enabled=true nis:link/>
इंसाफ नहीं मिला तो दंडवत होकर कलेक्टर जनसुनवाई पहुंचा किसान, नामांतरण विवाद में लगाई न्याय की गुहार

मुरैना। लेपा गांव निवासी किसान अरुण तोमर बुधवार को इंसाफ की गुहार लगाने दंडवत करते हुए कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचे। किसान का आरोप है कि जमीन की रजिस्ट्री होने के बावजूद उनका नामांतरण नहीं किया गया और पटवारी की मिलीभगत से खसरे में अन्य लोगों के नाम दर्ज कर दिए गए। कई बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत सीईओ कमलेश भार्गव ने अम्बाह एसडीएम को जांच के निर्देश दिए हैं। किसान ने दोषियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर न्याय दिलाने की मांग की है।
अम्बाह में खाद की किल्लत: ढाई घंटे लाइन में खड़ी महिला बेहोश, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

अम्बाह: खाद की किल्लत के बीच अम्बाह वेयरहाउस पर ढाई घंटे से लाइन में खड़ी वार्ड 17 निवासी सुनीता देवी (45) तेज धूप और उमस के कारण बेहोश होकर गिर पड़ीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। तहसीलदार ने भी अस्पताल पहुंचकर महिला का हालचाल जाना। घटना ने खाद वितरण व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मुरैना nis:value=मुरैना nis:enabled=true nis:link/>
गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वरः।
गुरुः साक्षात् परब्रह्म, तस्मै श्री गुरवे नमः॥

जय बाबा पटिया बारे की..💐🙏
आप सभी को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🌸

<nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मुरैना nis:value=मुरैना nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=गुरुपूर्णिमा nis:value=गुरुपूर्णिमा nis:enabled=true nis:link/>
श्री श्री 1008 श्री गुरु माखनदास जी महाराज के गुरु पूर्णिमा के दर्शन.💐🙏
सस्पेंड फिर भी बैठक में मौजूद! सहकारी समीक्षा बैठक में पहुंचे 5 निलंबित प्रबंधक

मुरैना। जौरा में आयोजित बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं की समीक्षा बैठक में हाल ही में निलंबित किए गए पांच सोसायटी प्रबंधकों की मौजूदगी से विवाद खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार गेहूं उपार्जन पंजीयन में कथित अनियमितताओं के आरोप में निलंबित जगदीश धाकड़ (परसौटा), सुरेंद्र गुर्जर (सुमावली), पवन यादव (खनेता), रामप्रसाद सिंकरवार (उत्तमपुरा) और दीनबंधु शर्मा (इटावली) बैठक में शामिल हुए और विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय भी रखी। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सीईओ श्यामवीर सिंह गुर्जर ने कहा कि निलंबित प्रबंधकों को बैठक में नहीं बुलाया गया था, वे अपनी समस्याएं लेकर स्वयं पहुंचे थे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मुरैना nis:value=मुरैना nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जौरा nis:value=जौरा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बैठक nis:value=बैठक nis:enabled=true nis:link/> IFFCO Aidal Singh Kansana Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Collector Office Morena
प्रातः काल दर्शन करें श्री गणेश जी के

यह फोटो ऐंती गांव के शनि देव के मंदिर से लिया गया है 

<nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मुरैना nis:value=मुरैना nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=गणेश nis:value=गणेश nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मंदिर nis:value=मंदिर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बुधवार nis:value=बुधवार nis:enabled=true nis:link/>
मुरैना के सुभाषनगर में बिजली के तारों में स्पार्क, तेज धमाके के बाद इलाके की बिजली गुल

मुरैना। शहर के वार्ड क्रमांक 28 स्थित सुभाषनगर में मंगलवार शाम बिजली के तारों में अचानक स्पार्किंग होने से तेज धमाका हुआ। धमाके के साथ ही पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे स्थानीय लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिजली के तारों से पहले चिंगारियां निकलीं और फिर जोरदार आवाज के साथ बिजली गुल हो गई। घटना के बाद लोगों ने बिजली विभाग को इसकी सूचना दी। बिजली बाधित होने से क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग से क्षतिग्रस्त तारों की तत्काल मरम्मत कर सुरक्षित एवं सुचारु बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। फिलहाल किसी जनहानि या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। बिजली विभाग की टीम के मौके पर पहुंचकर सुधार कार्य शुरू करने की प्रतीक्षा की जा रही है।
मुरैना में 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान को मिला जनसमर्थन, 40 कार्यक्रमों में 14,700 से अधिक लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

मुरैना। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित विशेष जन-जागरूकता अभियान "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" के तहत मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को मुरैना जिले में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के मार्गदर्शन में आयोजित इन कार्यक्रमों में स्वास्थ्य विभाग एवं सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रमों के दौरान विशेषज्ञों ने मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्परिणामों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं एवं आम नागरिकों को सिंथेटिक ड्रग्स, प्रतिबंधित दवाइयों के दुरुपयोग, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा इनके विरुद्ध लागू कानूनी प्रावधानों से भी अवगत कराया गया।
स्वास्थ्य विभाग ने नशा छोड़ने के उपचार, परामर्श सेवाओं एवं पुनर्वास की उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी साझा की, जबकि सामाजिक न्याय विभाग ने नशामुक्ति एवं पुनर्वास से जुड़ी शासकीय योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया।
अधिकारियों ने कहा कि नशे के खिलाफ प्रभावी लड़ाई केवल कानून लागू करने से नहीं, बल्कि समाज की सक्रिय भागीदारी, जन-जागरूकता और विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से ही जीती जा सकती है। नागरिकों से अपने परिवार, पड़ोस और समाज को नशे से दूर रखने तथा युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने की अपील की गई।
मुरैना पुलिस ने आमजन से आह्वान किया कि मादक पदार्थों के अवैध निर्माण, बिक्री, परिवहन या सेवन से संबंधित किसी भी जानकारी की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाने या मानस हेल्पलाइन 1933 पर दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
कार्यक्रमों के दौरान नशा मुक्ति हेल्पलाइन 14446, मानस हेल्पलाइन 1933, नेशनल सुसाइड हेल्पलाइन 14416 तथा मध्यप्रदेश पुलिस नार्कोटिक्स विभाग हेल्पलाइन 7049100785 की जानकारी भी लोगों को दी गई।
जिलेभर में आयोजित 40 जन-जागरूकता कार्यक्रमों में 14,700 से अधिक लोगों ने भाग लेकर नशामुक्त मध्यप्रदेश के निर्माण का संकल्प लिया।
मुरैना शहर की खराब हालत नगर निगम कमिश्नर ओर महापौर की बजह से हो रही है - जसवीर गुर्जर