बिजली विभाग की छापामार कार्रवाई, 35 अवैध कनेक्शन काटे, 140 किलो सफेद तार जप्त
मुरैना/ जौरा रोड स्थित प्रेम नगर में बिजली विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए डीपी से सीधे अवैध कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की। टीम ने मौके से करीब 140 किलो सफेद तार जब्त किया और 35 अवैध बिजली कनेक्शन काटे।
कार्रवाई के दौरान विभाग ने चेतावनी दी कि डीपी से डायरेक्ट अवैध कनेक्शन लेने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई में एई शिव सिंह चौबे, जेई नरेश वर्मा, रवि सिंह सिकरवार, मानसिंह सिकरवार और विजय चौबे सहित बिजली विभाग की टीम मौजूद रही।
#मुरैना #morena #बिजली