बांका: मंगरा गांव के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार शिक्षक हुआ जख्मी, सदर अस्पताल में किया गया उपचार
Banka, Banka | May 15, 2024 मंगरा गांव के पास बुधवार को दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार शिक्षक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी शिक्षक का सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार देवघर निवासी शिक्षक राघवेंद्र कमल बुधवार की सुबह अपने स्कूल बाइक से जा रहा था। इस दौरान मंगरा के पास दूसरे बाइक सवार ने शिक्षक की बाइक में टक्कर मार दी।जिसमें शिक्षक गिरकर जख्मी हो गए।