बांका: करझोंसा के समीप आपसी विवाद को लेकर बाइक सवार एक व्यक्ति के साथ की गई मारपीट, सदर अस्पताल में जख्मी का हुआ उपचार
Banka, Banka | May 15, 2024 करझोंसा के समीप आपसी विवाद को लेकर एक बाइक सवार व्यक्ति के साथ मारपीट की गई। मारपीट में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी नवापहाड़ी निवासी शशि भूषण यादव ने बताया कि वह बाइक से अपने घर जा रहे थे। इस दौरान करझोंसा के पास सुनील यादव, लालू यादव सहित अन्य लोगों ने आपसी विवाद को लेकर मारपीट किया और उनकी बाइक को भी लेकर फरार हो गए।