बांका: समाहरणालय के सभागार में डीएम की अध्यक्षता में आयाेजित हुई जिला समन्वय समिति की बैठक
Banka, Banka | May 14, 2024 डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में की गई। जिला समन्वय समिति की बैठक में ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं यथा-प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मनरेगा, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, सीपी ग्राम, राजस्व, कल्याण एवं अभियांत्रिकी अन्य विषयों के अद्यतन प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।