बांका: बंधुडीह गांव में भैस ने बकरी को पैर से कुचलने पर उत्पन्न विवाद में महिला को मारपीट कर किया जख्मी,अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | May 14, 2024 बंधुडीह गांव में भैंस के द्वारा बकरी को पैर से कुचलने पर उत्पन्न विवाद में महिला अनिता देवी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। घटना के बाद जख्मी महिला को परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। ग्रामीणों ने बताया कि अनीता देवी के भैंस ने गांव के ही लक्ष्मण यादव के बकरी को पैर से कुचल दिया। जिसके बाद लक्ष्मण यादव ने अनीता देवी को मारपीट कर जख्मी कर दिया।