बांका: उप विकास आयुक्त ने अपने कार्यालय में आधार सीडिंग, जिओ मनरेगा, वृक्षारोपण की समीक्षा बैठक
Banka, Banka | May 14, 2024 उप विकास आयुक्त अंजनी कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय वेश्म में मंगलवार काे समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में आधार सीडिंग, जिओ मनरेगा,वृक्षारोपण की समीक्षा की गई। सभी कार्यक्रम पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि तीन दिनों के अंदर 2017 से पूर्व के योजनाओं का स्थल जांच कर यह सुनिश्चित करेंगे की योजना कार्य स्थल पर क्रियान्वित है या नहीं।