बांका: बेलारी मोड पर चार बदमाशों ने ऑटो चालक के साथ मारपीट कर 3000 नगद छीना, विरोध करने पर ऑटो का शीशा फोड़ा ,शिकायत दर्ज
Banka, Banka | May 14, 2024 बेलारी मोड़ पर चार बदमाशों ने ऑटो चालक चुटिया गांव के मु खुर्शीद के साथ मारपीट करते हुए 3000 नगद छीन लिया। जब ऑटो चालक ने विरोध किया तो उसके ऑटो का शीशा फोड़ दिया। घटना के बाद पीड़ित चालक क्षतिग्रस्त ऑटो के साथ थाना पहुंचकर गोरय गांव के दो और सोनडीहा गांव के दो युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। जिसकी जांच पुलिस कर रही है।