सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, शिवपुरी द्वारा अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत मंगलम वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के लिए आयुष विभाग शिवपुरी के सहयोग से स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सा परामर्श, आयुष उपचार व थेरेपी तथा योगाभ्यास से संबंधित कार्यक्रम गुरूवार को आयोजित किए गए।
इन सत्रों के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ जोड़ व मांसपेशियों की जकड़न, शारीरिक दर्द, गतिशीलता में कठिनाई, तनाव और नींद से जुड़ी समस्याओं के लिए चिकित्सकीय परामर्श, उपयुक्त आयुष उपचार व थेरेपी तथा सरल योगाभ्यास कराया गया।
Jansampark Madhya Pradesh
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh
Department of Ayush, Madhya Pradesh
#shivpuri
2 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Nov 26, 2026