कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशन में जिला रोजगार कार्यालय परिसर, शिवपुरी में गुरूवार को युवा संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग तथा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के समन्वय से किया गया।
कार्यक्रम में निजी क्षेत्र की 8 कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें 289 से अधिक युवक-युवतियों ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन पंजीयन कराया। इनमें से 171 युवाओं का प्रारंभिक चयन हुआ और 154 युवाओं को ऑफर लेटर दिए गए।
जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री अजय तिवारी ने बताया कि इस माह मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना और आजीविका मिशन के अंतर्गत 509 स्वरोजगारियों को 14 करोड़ 29 लाख रुपये के हितलाभ से लाभान्वित किया गया। इसके अतिरिक्त युवाओं को राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना तथा प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की जानकारी दी गई और स्वरोजगार मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।
Department of MSME, Madhya Pradesh
Department of Skill Development, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#Shivpuri
1 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Nov 26, 2026