प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी की अध्यक्षता में 12 दिसम्बर 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सफल एवं प्रभावी आयोजन तथा अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु गुरूवार को जिला अभिभाष संघ शिवपुरी के सभाकक्ष में न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्तागणों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में लोक अदालत में रखे जाने वाले प्रकरणों की तैयारियों, प्रकरणों अधिकाधिक निराकरण, राजीनामा योग्य मामलों की पहचान तथा पक्षकारों के मध्य आपसी सहमति एवं सुहल के माध्यम से विवादों के निराकरण हेतु चर्चा कर न्यायिक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही उपस्थित अधिवक्तागणों से उक्त लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण कराये जाकर अधिक से अधिक पक्षकारों को लभान्वित कराये जाने हेतु अपील की।
इस अवसर विशेष न्यायाधीश श्री अशोक कुमार शर्मा, प्रथम जिला न्यायाधीश श्री संजय श्रीवास्तव, पंचम जिला न्यायाधीश श्री अरूण कुमार सिंह, जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी श्री कौशलेन्द्र सिंह भदौरिया, षष्टम जिला न्यायाधीश श्री राजीव राव गौतम, तृतीय जिला न्यायाधीश श्री दिनेश कुमार शर्मा, अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती रंजना चतुर्वेदी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीमती प्रीति परिहार, श्रीमती प्रत्यक्षा कुलेश, श्री धर्मवीर सिंह राठौर, अध्यक्ष जिला अभिभाषक संघ श्री विजय तिवारी एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
#shivpuri
3 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Nov 26, 2026