जिले की तहसील नरवर के ग्राम करही में श्री दौलत सिंह रावत के खेत पर गुरूवार को सुपर सीडर से गेहूं की बुवाई का प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान सहायक कृषि यंत्री श्री भगवान सिंह नरवरिया द्वारा किसानों को पराली एवं नरवाई प्रबंधन में उपयोगी आधुनिक कृषि यंत्रों और उन पर शासन द्वारा मिलने वाले अनुदान की विस्तार से जानकारी दी गई।
फसल अवशेष (पराली एवं नरवाई) प्रबंधन को बढ़ावा देने तथा किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग से परिचित कराने के उद्देश्य से यह प्रदर्शन आयोजित किया गया। इसका लक्ष्य किसानों को कम लागत व बेहतर परिणाम के साथ खेती की आधुनिक तकनीकों से जोड़ना है।
प्रदर्शन के दौरान सहायक कृषि यंत्री ने बेलर, सुपरसीडर, मल्चर, हैप्पीसीडर और रोटावेटर जैसे यंत्रों की उपयोगिता तथा इन पर शासन के अनुदान के बारे में बताया। वहीं किसान निखिल सिंह रावत ने बताया कि उन्होंने ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल के माध्यम से 50 प्रतिशत सब्सिडी पर सुपर सीडर खरीदा है, जिससे एक ही बार में गेहूं की बुवाई होती है, सफाई अच्छी होती है, एवरेज भी अच्छा आता है और आसपास के किसान भी इसका उपयोग देख व करवा कर लाभ उठा रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने शासन का आभार व्यक्त किया।
किसानों को पराली एवं नरवाई प्रबंधन के लिए उपयुक्त कृषि यंत्रों अपनाने तथा शासन की अनुदान योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। किसान निखिल सिंह रावत ने भी अन्य किसानों को अपने खेतों में सुपर सीडर का उपयोग करके लाभ देखने की बात कही।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
#shivpuri
29 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Nov 26, 2026