तरीचर कलां में 'मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान' के तहत जनसंपर्क, CMO ने सुनीं वार्डवासियों की समस्याएं
--
मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार क्षेत्र में आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए 'मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान' तेजी से चलाया जा रहा है।
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन में नगर परिषद तरीचर कलां द्वारा वार्डों में पहुंचकर नागरिकों से सीधा संवाद किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) श्रीमती सुनीता खरे ने नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 02 का सघन भ्रमण किया और स्थानीय नगरवासियों से जनसंपर्क किया। इस दौरान वार्ड के नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मूलभूत आवश्यकताओं से अधिकारियों को अवगत कराया।
सीएमओ श्रीमती सुनीता खरे ने सभी वार्डवासियों की समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुना। उन्होंने मौके पर मौजूद अधीनस्थ कर्मचारियों को समस्याओं के समयबद्ध और स्थायी निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता हर नागरिक की समस्या का संवेदनशीलता के साथ समाधान करना है। इस अवसर पर नगर परिषद के कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh
#JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम #JansamparkMP #niwari
3 views | Niwari, Madhya Pradesh | Sep 11, 2026