डीएलआरसी, डीसीसी एवं सीडी रेशियो बैठक का आयोजन
-
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा जैन की अध्यक्षता में मुख्य प्रबंधक अग्रणी बैंक, निवाड़ी अरविन्द सिंह परिहार द्वारा माननीय डीएलआरसी, डीसीसी एवं सीडी रेशियो बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिले में सीडी रेशियो बढ़ाने एवं एनपीए में कमी लाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। एनपीए की वसूली हेतु योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए वसूली को अभियान मोड में संचालित करने के निर्देश दिए गए, ताकि बैंकों की ऋण वसूली की स्थिति में सुधार लाया जा सके।साथ ही सभी बैंक आर आर सी दर्ज कर तहसील कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिए गए।
साथ ही सभी ऋण प्रायोजक विभागों को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप पात्र हितग्राहियों के अधिक से अधिक आवेदन बैंकों को प्रेषित करें तथा आवेदनों की स्वीकृति एवं ऋण वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए बैंकों से नियमित फॉलोअप करते रहें।
बैठक में जिले के बैंकिंग एवं ऋण संबंधी लक्ष्यों की पूर्ति के लिए सभी संबंधित विभागों एवं बैंक अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर जोर दिया गया।
बैठक में अध्यक्षता कर रही डिप्टी कलेक्टर महोदया कु.मनीषा जैन ,एल डी.ओ. श्री विनय मोरे ,मुख्य प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा श्री संतोष सिंह आयम एवं समस्त ऋण प्रायोजक विभाग प्रमुख एवं समस्त बैंक शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।
#jansamparkMP #niwari
2 views | Niwari, Madhya Pradesh | Sep 10, 2026