Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Ahmedabad
Rahulgandhi
Ipl
Haryana

चेवाड़ा: लहना विद्यालय में संकुल स्तरीय वीएसएस प्रशिक्षण आयोजित

Chewara, Sheikhpura | Jan 21, 2026

MORE NEWS

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 287, दिनांक 09.06.2026          
    ********************************
    आज दिनांक 09.06.26 को नगर परिषद शेखपुरा द्वारा गिरिहिन्डा चौक से बुधौली चौक होते हुए गोल्डन चौक महादेवनगर रोड तक अतिक्रमण अभियान अनुमंडल पदाधिकारी शेखपुरा सुश्री प्रियंका कुमारी के नेतृत्व मे चलाया गया। जिसमें कुल 9200 रुपये जुर्माना की राशि वसूल करते हुए दो बस संचालक से भी जुर्माना के रूप में 3000 रुपए की राशि अर्थात कुल 12200 रुपए  वसूल की गई साथ ही हिदायत दी गई है कि भविष्य में गिरिहिंडा या बुधौली में अनधिकृत रूप से बस यत्र तत्र नहीं लगाएंगे । गिरिहिन्डा चौक पर अनधिकृत रूप से सरकारी जमीन एवं नाला पर वर्षों से कब्जा जमाए हुए कुल 18 दुकान को स्थायी अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है।
कुल 20 फुटपाथ विक्रेताओं को गिरिहिंडा स्थित चिन्हित स्थल कोल्हा पहाड़ वेंडिंग ज़ोन में शिफ्ट कराते हुए पास आवंटित किया गया है।

अनुमंडल पदाधिकारी, शेखपुरा, सुश्री प्रियंका कुमारी ने बताया कि "जिलाधिकारी श्री शेखर आनंद के निर्देशानुसार शहर को अतिक्रमणमुक्त, स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से यह अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक भूमि, सड़कों एवं नालों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।"

उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे अतिक्रमण को बढ़ावा न दें और अपनी खरीदारी केवल चिन्हित वेंडिंग जोन में स्थापित दुकानों से करें। नागरिकों के सहयोग से ही एक स्वच्छ, सुगम एवं व्यवस्थित शहर का निर्माण संभव है।

*डी॰पी॰आर॰ओ॰,** 
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 287, दिनांक 09.06.2026 ******************************** आज दिनांक 09.06.26 को नगर परिषद शेखपुरा द्वारा गिरिहिन्डा चौक से बुधौली चौक होते हुए गोल्डन चौक महादेवनगर रोड तक अतिक्रमण अभियान अनुमंडल पदाधिकारी शेखपुरा सुश्री प्रियंका कुमारी के नेतृत्व मे चलाया गया। जिसमें कुल 9200 रुपये जुर्माना की राशि वसूल करते हुए दो बस संचालक से भी जुर्माना के रूप में 3000 रुपए की राशि अर्थात कुल 12200 रुपए वसूल की गई साथ ही हिदायत दी गई है कि भविष्य में गिरिहिंडा या बुधौली में अनधिकृत रूप से बस यत्र तत्र नहीं लगाएंगे । गिरिहिन्डा चौक पर अनधिकृत रूप से सरकारी जमीन एवं नाला पर वर्षों से कब्जा जमाए हुए कुल 18 दुकान को स्थायी अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। कुल 20 फुटपाथ विक्रेताओं को गिरिहिंडा स्थित चिन्हित स्थल कोल्हा पहाड़ वेंडिंग ज़ोन में शिफ्ट कराते हुए पास आवंटित किया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी, शेखपुरा, सुश्री प्रियंका कुमारी ने बताया कि "जिलाधिकारी श्री शेखर आनंद के निर्देशानुसार शहर को अतिक्रमणमुक्त, स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से यह अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक भूमि, सड़कों एवं नालों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।" उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे अतिक्रमण को बढ़ावा न दें और अपनी खरीदारी केवल चिन्हित वेंडिंग जोन में स्थापित दुकानों से करें। नागरिकों के सहयोग से ही एक स्वच्छ, सुगम एवं व्यवस्थित शहर का निर्माण संभव है। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,** *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jun 9, 2026

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 286, दिनांक 08.06.2026          
    ********************************
    *जिला पदाधिकारी ने सोमवारीय बैठक में विभागों को दिए सख्त निर्देश, लंबित कार्यों के त्वरित निष्पादन पर जोर* 
****************************     
     जिला प्रशासन द्वारा विकास कार्यों और जन समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर प्रतिबद्धता दोहराई गई है। आज़ 08 जून 2026 को समाहरणालय स्थित 'मंथन सभागार' में जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में साप्ताहिक 'सोमवारीय बैठक' का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा की गई और प्रशासनिक पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने पर जोर देते हुए सभी अंचलाधिकारियों  को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विभिन्न विभागों के अंतर्गत प्रस्तावित भवन निर्माण कार्यों के लिए भूमि की पहचान सुनिश्चित करें। इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया है।
     जिला पदाधिकारी महोदय ने जिला नीलामपत्र पदाधिकारियों को नीलाम पत्र की कार्यवाही में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने लक्ष्य निर्धारित करते हुए स्पष्ट किया कि प्रत्येक पदाधिकारी को महीने में कम से कम एक लाख रुपये की राजस्व वसूली सुनिश्चित करनी होगी। उनके द्वारा बताया गया कि जनता की शिकायतों के प्रति संवेदनशील रुख अपनाते हुए जिला पदाधिकारी ने निम्नलिखित बिंदुओं पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए कि 
 'जनसमाधान पोर्टल' और 'सहयोग शिविर' में लंबित आवेदनों को यथाशीघ्र निष्पादित किया जाए। जाति, आय और ओबीसी प्रमाणपत्रों की जांच कर उचित कार्यवाही करने को कहा गया। बिजली उपभोक्ताओं से संबंधित लंबित आवेदनों को तुरंत निपटाने का निर्देश दिया गया।
आयुक्त कार्यालय, मुख्यमंत्री सचिवालय परिवाद, और उच्च न्यायालय से संबंधित मामलों (CWJC, MJC) को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निपटाने का निर्देश दिया गया।
'जल-जीवन-हरियाली' और स्वास्थ्य-शिक्षा पर विशेष फोकस
बैठक में सामाजिक कल्याण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी चर्चा हुई जिसमें आंगनवाड़ी केंद्रों में पेयजल की उपलब्धता, शौचालय निर्माण और भवनों की मरम्मत/नए निर्माण की स्थिति की समीक्षा की गई और इन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया गया। जिले में आहर, पइन और कुओं का जीर्णोद्धार करने तथा नए चेकडैम निर्माण के माध्यम से जल संचयन को बढ़ावा देने पर बल दिया गया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता (जांच), भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सहित जिले के अन्य सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

*डी॰पी॰आर॰ओ॰,** 
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 286, दिनांक 08.06.2026 ******************************** *जिला पदाधिकारी ने सोमवारीय बैठक में विभागों को दिए सख्त निर्देश, लंबित कार्यों के त्वरित निष्पादन पर जोर* **************************** जिला प्रशासन द्वारा विकास कार्यों और जन समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर प्रतिबद्धता दोहराई गई है। आज़ 08 जून 2026 को समाहरणालय स्थित 'मंथन सभागार' में जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में साप्ताहिक 'सोमवारीय बैठक' का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा की गई और प्रशासनिक पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने पर जोर देते हुए सभी अंचलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विभिन्न विभागों के अंतर्गत प्रस्तावित भवन निर्माण कार्यों के लिए भूमि की पहचान सुनिश्चित करें। इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया है। जिला पदाधिकारी महोदय ने जिला नीलामपत्र पदाधिकारियों को नीलाम पत्र की कार्यवाही में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने लक्ष्य निर्धारित करते हुए स्पष्ट किया कि प्रत्येक पदाधिकारी को महीने में कम से कम एक लाख रुपये की राजस्व वसूली सुनिश्चित करनी होगी। उनके द्वारा बताया गया कि जनता की शिकायतों के प्रति संवेदनशील रुख अपनाते हुए जिला पदाधिकारी ने निम्नलिखित बिंदुओं पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए कि 'जनसमाधान पोर्टल' और 'सहयोग शिविर' में लंबित आवेदनों को यथाशीघ्र निष्पादित किया जाए। जाति, आय और ओबीसी प्रमाणपत्रों की जांच कर उचित कार्यवाही करने को कहा गया। बिजली उपभोक्ताओं से संबंधित लंबित आवेदनों को तुरंत निपटाने का निर्देश दिया गया। आयुक्त कार्यालय, मुख्यमंत्री सचिवालय परिवाद, और उच्च न्यायालय से संबंधित मामलों (CWJC, MJC) को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निपटाने का निर्देश दिया गया। 'जल-जीवन-हरियाली' और स्वास्थ्य-शिक्षा पर विशेष फोकस बैठक में सामाजिक कल्याण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी चर्चा हुई जिसमें आंगनवाड़ी केंद्रों में पेयजल की उपलब्धता, शौचालय निर्माण और भवनों की मरम्मत/नए निर्माण की स्थिति की समीक्षा की गई और इन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया गया। जिले में आहर, पइन और कुओं का जीर्णोद्धार करने तथा नए चेकडैम निर्माण के माध्यम से जल संचयन को बढ़ावा देने पर बल दिया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता (जांच), भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सहित जिले के अन्य सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,** *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jun 9, 2026

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 281, दिनांक 08.06.2026          
    ********************************
    जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम आयोजित, त्वरित निष्पादन के निर्देश
****************************** 
      आज दिनांक 08 जून 2026 को 
आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निवारण के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में आज सोमवार को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि जनता की शिकायतों को सीधे सुनना और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाकर आम लोगों को राहत पहुंचाना रहा। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 16 आवेदन प्राप्त हुआ जिसको जिला पदाधिकारी महोदय ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सभी परिवादियों को एक-एक कर अपने पास बुलाया और पूरी आत्मीयता के साथ उनकी समस्याओं को सुना। प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से जन-समस्याएं शामिल थीं जिनमें  चापाकल की मरम्मती, नाला का निर्माण करने, जमीन पर अवैध कब्जा करने, प्रधानमंत्री आवास योजना के  तहत आवास उपलब्ध कराने, नक्शा एवं खतियान में नाम सुधारने, जमीन गलत तरीका से मापी कर हड़पने, भूमि सर्वे में जमीन दूसरे के नाम पर करने, पेयजल की आपूर्ति उपलब्ध कराने, पंकज कुमार द्वारा मारपीट करने एवं रंगदारी मांगने, नल जल की समस्या का समाधान करने, अनुबंध को रद्द नहीं करने, बिहार विधानसभा निर्वाचन मे उपयोग किए गए गाड़ी का भुगतान करने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ। जिसको मामलों की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि सभी आवेदनों की यथाशीघ्र जांच की जाए और उनका गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
"हमारा उद्देश्य है कि जनता को ससमय न्याय और सुविधाएं देना है। किसी भी परिवादी को अपनी जायज मांगों के लिए बेवजह सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।"
इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने और शिकायतों के ऑन-स्पॉट संज्ञान के लिए जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह जिला जनता दरबार के प्रभारी पदाधिकारी श्री धर्मेन्द्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा त्वरित कार्रवाई के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश सौंपे गए।
इस पहल से दूर-दराज के गांवों से आए फरियादियों में एक नई उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याओं का समाधान अब जल्द और पारदर्शी तरीके से हो सकेगा।
*
डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 281, दिनांक 08.06.2026 ******************************** जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम आयोजित, त्वरित निष्पादन के निर्देश ****************************** आज दिनांक 08 जून 2026 को आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निवारण के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में आज सोमवार को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि जनता की शिकायतों को सीधे सुनना और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाकर आम लोगों को राहत पहुंचाना रहा। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 16 आवेदन प्राप्त हुआ जिसको जिला पदाधिकारी महोदय ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सभी परिवादियों को एक-एक कर अपने पास बुलाया और पूरी आत्मीयता के साथ उनकी समस्याओं को सुना। प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से जन-समस्याएं शामिल थीं जिनमें चापाकल की मरम्मती, नाला का निर्माण करने, जमीन पर अवैध कब्जा करने, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने, नक्शा एवं खतियान में नाम सुधारने, जमीन गलत तरीका से मापी कर हड़पने, भूमि सर्वे में जमीन दूसरे के नाम पर करने, पेयजल की आपूर्ति उपलब्ध कराने, पंकज कुमार द्वारा मारपीट करने एवं रंगदारी मांगने, नल जल की समस्या का समाधान करने, अनुबंध को रद्द नहीं करने, बिहार विधानसभा निर्वाचन मे उपयोग किए गए गाड़ी का भुगतान करने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ। जिसको मामलों की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि सभी आवेदनों की यथाशीघ्र जांच की जाए और उनका गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। "हमारा उद्देश्य है कि जनता को ससमय न्याय और सुविधाएं देना है। किसी भी परिवादी को अपनी जायज मांगों के लिए बेवजह सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।" इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने और शिकायतों के ऑन-स्पॉट संज्ञान के लिए जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह जिला जनता दरबार के प्रभारी पदाधिकारी श्री धर्मेन्द्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा त्वरित कार्रवाई के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश सौंपे गए। इस पहल से दूर-दराज के गांवों से आए फरियादियों में एक नई उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याओं का समाधान अब जल्द और पारदर्शी तरीके से हो सकेगा। * डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jun 8, 2026

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 284, दिनांक 08.06.2026      
****************
      
      जिला पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा दिये गये निदेश के आलोक में स्वास्थ्य विभाग, शेखपुरा द्वारा दिनांक 08 जून 2026 को समाहरणालय, शेखपुरा परिसर में गैर संचारी रोग कार्यक्रम अंतर्गत स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं अन्य गैर संचारी रोगों की समय पर पहचान एवं परामर्श उपलब्ध कराना था।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला स्तरीय पदाधिकारी, समाहरणालय के विभिन्न पदाधिकारी एवं कर्मियों सहित कुल 136 लोगों की मधुमेह एवं हायपरटेंशन की स्क्रीनिंग की गई। स्क्रीनिंग के दौरान कुल 32 व्यक्तियों में गैर संचारी रोग के लक्षण/जोखिम चिन्हित किए गए, जिन्हें आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श एवं आगे की जांच हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
शिविर के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों से नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित जीवनशैली अपनाने तथा गैर संचारी रोगों की रोकथाम हेतु जागरूक रहने की अपील की गई।
इस आयोजन में डॉ. अशोक कुमार सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, डॉ. नौशाद आलम, जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी, प्रभाष पाण्डेय, डॉ. अंजली कुमारी एवं गैर संचारी रोग कोषांग की टीम उपस्थित रही तथा शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

D.P.R.O.
Sheikhpura
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura Sheikhpura Lives Apna Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 284, दिनांक 08.06.2026 **************** जिला पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा दिये गये निदेश के आलोक में स्वास्थ्य विभाग, शेखपुरा द्वारा दिनांक 08 जून 2026 को समाहरणालय, शेखपुरा परिसर में गैर संचारी रोग कार्यक्रम अंतर्गत स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं अन्य गैर संचारी रोगों की समय पर पहचान एवं परामर्श उपलब्ध कराना था। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला स्तरीय पदाधिकारी, समाहरणालय के विभिन्न पदाधिकारी एवं कर्मियों सहित कुल 136 लोगों की मधुमेह एवं हायपरटेंशन की स्क्रीनिंग की गई। स्क्रीनिंग के दौरान कुल 32 व्यक्तियों में गैर संचारी रोग के लक्षण/जोखिम चिन्हित किए गए, जिन्हें आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श एवं आगे की जांच हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया। शिविर के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों से नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित जीवनशैली अपनाने तथा गैर संचारी रोगों की रोकथाम हेतु जागरूक रहने की अपील की गई। इस आयोजन में डॉ. अशोक कुमार सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, डॉ. नौशाद आलम, जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी, प्रभाष पाण्डेय, डॉ. अंजली कुमारी एवं गैर संचारी रोग कोषांग की टीम उपस्थित रही तथा शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। D.P.R.O. Sheikhpura Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura Sheikhpura Lives Apna Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jun 8, 2026

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 282, दिनांक 07.06.2026          
    ********************************
     ' *खरीफ महाअभियान 2026' का आयोजन, किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया गया जागरूक* 
*********************************
         आज दिनांक 08 जून 2026 को संयुक्त कृषि भवन, शेखपुरा में जिला स्तरीय 'प्रशिक्षण सह कार्यशाला खरीफ महाअभियान 2026' का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ श्री लखींद्र पासवान,अपर समाहर्ता महोदय द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक (आत्मा) द्वारा अपर समाहर्ता महोदय को 'जल-जीवन-हरियाली' के प्रतीक के रूप में पौधा भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
      अपर समाहर्ता महोदय ने जिले के सभी किसानों से अनिवार्य रूप से किसान पंजीकरण कराने का विशेष आग्रह किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजीकरण ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की पहली और आवश्यक सीढ़ी है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराएं ताकि सरकारी सहायता सीधे उन तक पहुँच सके।
भूमि सुधार और नामांतरण पर महत्वपूर्ण निर्देश
कार्यशाला के दौरान जमीन के कागजात और मालिकाना हक के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। अपर समाहर्ता महोदय ने जिले के सभी जमीन मालिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि
यदि जमीन दादा-परदादा के नाम पर है, तो उसे अविलंब अपने नाम पर दर्ज मोटेशन करवाएं।
इसके लिए संबंधित सरपंच से वंशावली निर्गत करवाएं, नामांतरण फॉर्म भरकर खाता, खसरा, रकवा और जमीन के आवश्यक कागजात संलग्न करें। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन कर अंचलाधिकारी के माध्यम से रसीद काटने की प्रक्रिया पूरी करें।
उन्होंने कहा कि जमीन का रिकॉर्ड दुरुस्त रहने से ही भविष्य में किसानों को सरकारी योजनाओं और ऋण लेने में कोई कठिनाई नहीं होगी। जिलें के किसानों को खरीफ सीजन के लिए उन्नत बीज की उपलब्धता के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि जिले के किसान शंकर धान  और शंकर मक्का  के बीज जिला कृषि कार्यालय से संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।
इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में कृषि विभाग के कई वरीय पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख रूप से सहायक निदेशक (शस्य)
भूमि संरक्षण पदाधिकारी
उप निदेशक (कृषि अभियंत्रण)
प्रखंड कृषि पदाधिकारी
किसान समन्वयक सहित जिले के अनेक प्रगतिशील किसान सम्मिलित हुए।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य किसानों को खरीफ फसल की बुवाई के लिए तैयार करना और उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित करना था। 
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura Department of Agriculture, Government of Bihar

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 282, दिनांक 07.06.2026 ******************************** ' *खरीफ महाअभियान 2026' का आयोजन, किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया गया जागरूक* ********************************* आज दिनांक 08 जून 2026 को संयुक्त कृषि भवन, शेखपुरा में जिला स्तरीय 'प्रशिक्षण सह कार्यशाला खरीफ महाअभियान 2026' का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ श्री लखींद्र पासवान,अपर समाहर्ता महोदय द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक (आत्मा) द्वारा अपर समाहर्ता महोदय को 'जल-जीवन-हरियाली' के प्रतीक के रूप में पौधा भेंट कर सम्मानित भी किया गया। अपर समाहर्ता महोदय ने जिले के सभी किसानों से अनिवार्य रूप से किसान पंजीकरण कराने का विशेष आग्रह किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजीकरण ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की पहली और आवश्यक सीढ़ी है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराएं ताकि सरकारी सहायता सीधे उन तक पहुँच सके। भूमि सुधार और नामांतरण पर महत्वपूर्ण निर्देश कार्यशाला के दौरान जमीन के कागजात और मालिकाना हक के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। अपर समाहर्ता महोदय ने जिले के सभी जमीन मालिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि जमीन दादा-परदादा के नाम पर है, तो उसे अविलंब अपने नाम पर दर्ज मोटेशन करवाएं। इसके लिए संबंधित सरपंच से वंशावली निर्गत करवाएं, नामांतरण फॉर्म भरकर खाता, खसरा, रकवा और जमीन के आवश्यक कागजात संलग्न करें। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन कर अंचलाधिकारी के माध्यम से रसीद काटने की प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने कहा कि जमीन का रिकॉर्ड दुरुस्त रहने से ही भविष्य में किसानों को सरकारी योजनाओं और ऋण लेने में कोई कठिनाई नहीं होगी। जिलें के किसानों को खरीफ सीजन के लिए उन्नत बीज की उपलब्धता के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि जिले के किसान शंकर धान और शंकर मक्का के बीज जिला कृषि कार्यालय से संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं। इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में कृषि विभाग के कई वरीय पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख रूप से सहायक निदेशक (शस्य) भूमि संरक्षण पदाधिकारी उप निदेशक (कृषि अभियंत्रण) प्रखंड कृषि पदाधिकारी किसान समन्वयक सहित जिले के अनेक प्रगतिशील किसान सम्मिलित हुए। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य किसानों को खरीफ फसल की बुवाई के लिए तैयार करना और उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित करना था। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura Department of Agriculture, Government of Bihar

Sheikhpura, Bihar | Jun 8, 2026