समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 325, दिनांक 22.06.2026
********************************
*बरबीघा थाना में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील*
*****************************
आज दिनांक 22 जून 2026 को
आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बरबीघा थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की संयुक्त अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी और श्री राकेश कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने की। उन्होंने कहा कि बैठक को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी महोदया ने जिलेवासियों और विशेषकर बरबीघा क्षेत्र के नागरिकों से अपील की कि वे मोहर्रम का पर्व आपसी मेलजोल, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि त्योहार खुशियों का प्रतीक होते हैं, और इसे शांतिपूर्वक मनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था में खलल डालने या किसी भी प्रकार का विवाद पैदा करने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। सुश्री प्रियंका कुमारी ने कहा कि यदि किसी ने भी माहौल खराब करने या लड़ाई-झगड़ा करने की कोशिश की, तो उनके खिलाफ कानूनी नियमानुसार सख्त से सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखेगा।
बैठक में इनकी रही उपस्थिति
बैठक में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से निम्नलिखित लोग उपस्थित रहे जिनमें बरबीघा थानाध्यक्ष और पुलिस विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी।
भारी संख्या में पुलिस बल के जवान।
स्थानीय क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोक उपस्थित थें।
प्रशासन ने सभी समुदायों के लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना को दें ताकि समय रहते उसे नियंत्रित किया जा सके। बरबीघा प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura