जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसा: सभी छह मृतकों के पार्थिव शरीर एम्स ऋषिकेश भेजे गए।
उत्तराखंड के जोशीमठ के समीप हुए दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसे के बाद रेस्क्यू अभियान पूरा कर लिया गया है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी छह लोगों के पार्थिव शरीरों को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यानी सीएचसी जोशीमठ लाया गया।
यहां आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसके बाद सभी छह पार्थिव शरीरों को एनटीपीसी हेलीपैड से हेलीकॉप्टर के जरिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया।
इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। हादसे में जान गंवाने वाले सभी छह लोगों के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।