पौड़ी गढ़वाल में दिनदहाड़े दो गुलदारों के बीच दिखी जबरदस्त भिड़ंत!
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां बिडोला मरोड़ा गांव के पास दिनदहाड़े दो गुलदार आपस में भिड़ते हुए नजर आए। दोनों के बीच काफी देर तक जबरदस्त संघर्ष चलता रहा। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा नजारा दिन के उजाले में कैमरे में कैद हो गया।
गुलदारों की इस भिड़ंत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लोग भी हैरान हैं। पहाड़ों में गुलदारों की बढ़ती सक्रियता के बीच दिनदहाड़े इस तरह उनका दिखाई देना ग्रामीणों की चिंता बढ़ा रहा है। फिलहाल इस वीडियो ने इलाके में वन्यजीवों की मौजूदगी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज कर दी है।