धनारी क्षेत्र में सक्रिय दिखे पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से की मुलाकात
उत्तरकाशी। पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण ने आज धनारी क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की कुशलक्षेम जानी और विभिन्न परिवारों में आयोजित मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होकर शुभकामनाएं दीं। साथ ही ग्रामीणों के सुख-दुःख में सहभागी बनकर क्षेत्र की जनता के साथ अपने पुराने रिश्तों को भी मजबूती से दोहराया।
ग्रामीणों से बातचीत के दौरान विजयपाल सजवाण ने कहा कि धनारी क्षेत्र की जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद उनके लिए हमेशा अमूल्य रहा है। यहां के लोगों ने हर परिस्थिति में जिस अपनत्व के साथ उनका साथ दिया है, उसके लिए वह सदैव आभारी रहेंगे।
उन्होंने अपने पूर्व विधायक कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि धनारी क्षेत्र हमेशा उनकी विकास प्राथमिकताओं में शामिल रहा। क्षेत