मशहूर यूट्यूबर सौरभ जोशी के घर में घुसा जहरीला कोबरा, मचा हड़कंप!
मशहूर यूट्यूबर सौरभ जोशी के घर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब वहां एक जहरीला सांप घुस आया। सांप को देखते ही परिवार में हड़कंप मच गया। इसके बाद तत्काल रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। जांच के दौरान सांप की पहचान जहरीले कोबरा के रूप में हुई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई अनहोनी नहीं हुई। घटना के बाद घर में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। सोशल मीडिया पर भी यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।