सरकारी दफ्तर में फिल्मी गाने पर महिला के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हरे रंग की साड़ी पहने एक महिला अधिकारियों के सामने फिल्मी गाने पर डांस करती नजर आ रही है। हैरानी की बात यह है कि कमरे में कंप्यूटर, सरकारी फाइलें और अधिकारियों की कुर्सियां भी दिखाई दे रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद सरकारी कार्यालयों की कार्यसंस्कृति और अनुशासन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आखिर सरकारी दफ्तर में इस तरह का आयोजन किसकी अनुमति से हुआ? हालांकि, अभी तक वीडियो किस विभाग और किस स्थान का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।