Public App Logo
Profile Picture

Garhwal tak

@garhwaltak
74Followers
0Following
लंबगांव में हर खरीदारी पर खास तोहफा! अंकित रावत ने निकाला स्पेशल ऑफर
Uttarkashi earthquake
उत्तराखंड: पुरुषों के वॉशरूम में लगी सैनिटरी नैपकिन मशीन, वीडियो का अंत देखकर हैरान हुए लोग

उत्तराखंड के एक वॉशरूम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन दिखाई देती है, लेकिन कैमरा घूमते ही पता चलता है कि यह महिलाओं नहीं, बल्कि पुरुषों के वॉशरूम में लगी है। इस अप्रत्याशित दृश्य को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरानी जता रहे हैं। कुछ लोग इसे लापरवाही से जोड़ रहे हैं, जबकि कुछ ने सवाल उठाए हैं कि आखिर मशीन वहां कैसे लगाई गई। हालांकि, अभी तक वॉशरूम की सही लोकेशन और मशीन लगाए जाने की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। संबंधित अधिकारियों की ओर से भी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
Video 3
हरिद्वार में आसमान से बरसे बड़े-बड़े ओले, मची अफरा-तफरी
बद्रीनाथ धाम में चल रहे कार्यों को लेकर स्थानीय पंडित ने दी चेतावानी 
<nis:link nis:type=tag nis:id=badrinathdham nis:value=badrinathdham nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarakhand nis:value=uttarakhand nis:enabled=true nis:link/>
Video 6
चमोली के ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी, पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर!
नमस्कार, आप देख रहे हैं गढ़वाल तक।
उत्तराखंड के चमोली जिले में मौसम ने अचानक करवट ली है। बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, नीति घाटी और बेदनी कुंड समेत ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई है। ताजा बर्फबारी से पहाड़ बर्फ की सफेद चादर में ढक गए हैं। वहीं, बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान में भारी गिरावट आई है, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।
अबू धाबी से पौड़ी का युवक लापता!दो दिन की छुट्टी लेकर निकला
उत्तराखंड के जंगलों में मिला लुप्तप्राय गिद्ध, कैमरे में कैद!
कल सुबह 11 बजे बजेगा भूकंप का सायरन, घबराएं नहीं!

नमस्कार, आप देख रहे हैं गढ़वाल तक।

उत्तराखंड में भूकंप को लेकर लोगों को जागरूक करने और भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली की जांच के लिए कल यानी 9 अक्टूबर को सुबह 11 बजे पूरे राज्य में सायरन बजाया जाएगा। प्रशासन ने साफ किया है कि यह किसी वास्तविक भूकंप की चेतावनी नहीं, बल्कि सिस्टम का पूर्व निर्धारित परीक्षण है।

राज्य में फिलहाल 169 सेंसर और 112 सायरन लगाए गए हैं। परीक्षण के दौरान इनकी कार्यप्रणाली जांची जाएगी और तकनीकी खामी मिलने पर उसे तत्काल दुरुस्त किया जाएगा।

इस दौरान भूदेव मोबाइल ऐप पर भी टेस्ट अलर्ट, वाइब्रेशन और बीप-बीप की आवाज आएगी। लोगों से ऐप को अपडेट रखने और लोकेशन की अनुमति हमेशा के लिए देने की अपील की गई है।

यूएसडीएमए ने बताया कि हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे सायरन का नियमित परीक्षण किया जाएगा। इसलिए सायरन सुनकर घबराएं नहीं, बल्कि इसे भूकंप से बचाव की तैयारी के रूप में समझें।
अबू धाबी से पौड़ी का 28 वर्षीय युवक लापता, परिवार ने लगाई मदद की गुहार

पौड़ी जिले के उदयरामपुर कलालघाटी निवासी 28 वर्षीय युवराज पुत्र गोविंद सिंह के संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी से लापता होने का मामला सामने आया है। युवराज पिछले करीब पांच वर्षों से विदेश में होटल लाइन में नौकरी कर रहा था। उसके लापता होने के बाद से परिवार की चिंता बढ़ गई है।

परिजनों के मुताबिक, 24 सितंबर की रात युवराज ने अपनी मां मीना देवी से फोन पर बातचीत की थी। इसके बाद 27 सितंबर से उसका मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। परिवार ने उसकी मंगेतर से संपर्क किया, तो उसने बताया कि युवराज 27 सितंबर को किसी काम से कमरे से बाहर गया था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा।

होटल मैनेजर ने भी परिजनों को बताया कि युवराज दो दिन की छुट्टी लेकर गया था और तीसरे दिन उसे ड्यूटी पर लौटना था, लेकिन वह काम पर नहीं पहुंचा। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया।

परिजनों के अनुसार, उन्होंने भारतीय द
लमगांव में कांग्रेस का काला दिवस, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

नमस्कार, आप देख रहे हैं गढ़वाल तक।

प्रतापनगर के लमगांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 8 अक्टूबर को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल के नेतृत्व में काला दिवस मनाया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस का आरोप है कि नई दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन के दौरान इंडिया गठबंधन के 300 से अधिक सांसद शामिल हुए। कांग्रेस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की गिरफ्तारी के विरोध में यह प्रदर्शन किया। इस दौरान दर्जनों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।
SIR प्रदर्शन में ध्रुव राठी की प्रदर्शनकारियों से बातचीत

नमस्कार, आप देख रहे हैं गढ़वाल तक।
बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में 8 अक्टूबर को SIR के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान यूट्यूबर ध्रुव राठी भी प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे। वायरल वीडियो में ध्रुव राठी लोगों से बातचीत करते और उनकी बातें सुनते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो अभिजीत दीपके ने शेयर किया है।
उत्तराखंड के नैनीताल में कल दो पर्यटक शराब के नशे में माल रोड पर इस कदर धुत नजर आए कि उन्हें आसपास क्या हो रहा है, इसकी कोई सुध ही नहीं थी।

एक पर्यटक नशे में सीधे लोअर माल रोड से नैनी झील में उतर गया और पानी में नहाने लगा। वहीं दूसरा पर्यटक अपर माल रोड पर ही सड़क पर लेट गया।

मामले की सूचना मिलते ही मल्लीताल रिक्शा स्टैंड चौकी में तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। झील में उतरे पर्यटक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों पर्यटकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की।

सवाल ये है कि पर्यटन के नाम पर पहाड़ों में आकर इस तरह नशे में हुड़दंग कब तक चलेगा? नैनीताल घूमने आइए, लेकिन अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालकर नहीं।

वीडियो देखिए और बताइए ऐसे पर्यटकों पर सख्ती होनी चाहिए या नहीं?
ऊखीमठ में फूटा जनआक्रोश! PHC के उच्चीकरण को लेकर सड़कों पर उतरे लोग
हिमाचल के बागवान का कमाल,पहाड़ में देसी जुगाड़ का कमाल! सेब बागान में लगी मोनोरेल
रुद्रप्रयाग में खराब मौसम के चलते हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग!
रुद्रप्रयाग में मौसम अचानक बिगड़ने से VT-PJN हेलीकॉप्टर की अगस्त्यमुनि में एहतियाती आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। हेलीकॉप्टर शेरसी हेलीपैड की ओर जा रहा था, लेकिन खराब मौसम को देखते हुए पायलट ने जोखिम न लेते हुए अगस्त्यमुनि में सुरक्षित लैंडिंग कराई। फिलहाल सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
शिमला में फटा पहाड़! देखते ही देखते मलबे में दबीं गाड़ियां
शिमला में फटा पहाड़! मलबे में दबीं कई गाड़ियां, मची चीख-पुकार
अमेरिका के Kansas से वफादारी और समझदारी की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया! Leawood में पुलिस अधिकारी को सड़क पर एक कुत्ता परेशान हालत में मिला। कुत्ता लगातार भौंकते हुए अधिकारी को अपने घर तक ले गया। अंदर पहुंचते ही अधिकारी ने देखा कि उसका मालिक हादसे के बाद तीन घंटे से ज्यादा समय से फर्श पर असहाय पड़ा था। वह मदद के लिए कॉल भी नहीं कर पा रहा था। समय रहते पैरामेडिक्स पहुंचे और इलाज कर उसकी जान बचा ली। कुत्ते की सूझबूझ ने अपने मालिक की जिंदगी बचा दी!
भल्डगांव पुनर्वास की दिशा में बड़ा कदम, एक्सपर्ट कमेटी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चिन्यालीसौड़। टिहरी बांध परियोजना से प्रभावित भल्डगांव के 35 परिवारों के पुनर्वास की दिशा में बुधवार को महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। विशेषज्ञ वैज्ञानिकों की एक्सपर्ट कमेटी ने भल्डगांव सहित चिन्यालीसौड़ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर भूगर्भीय और भू-सुरक्षा से जुड़ी परिस्थितियों का जायजा लिया।

चिन्यालीसौड़ विकासखंड परिसर में आयोजित बैठक में भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री रामसुंदर नौटियाल ने प्रभावित परिवारों के सुरक्षित पुनर्वास का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही भू-क्षरण की समस्या और उससे जुड़े संभावित खतरों पर विशेषज्ञों के साथ विस्तार से चर्चा की।

बैठक में हडियाड़ी के पास हो रहे भूक्षरण के साथ ही विकासखंड परिसर के नीचे जोगथ मोटर मार्ग से पीपल मंडी तक हो रहे भूक्षरण को रोकने के लिए
‘House of Himalayas’ का जलवा! ₹6 करोड़ के पार पहुंचा कारोबार
उत्तरकाशी पहुंचे CM धामी, विजयपाल सजवाण ने कही बड़ी बात
उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट ली है। पहाड़ों में लगातार बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम बदलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार दोपहर देहरादून में अचानक आसमान में अंधेरा छा गया और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। यानी आने वाले घंटों में मौसम और बिगड़ सकता है—लोग सतर्क रहें।