बक्सर: बिहार विधानसभा चुनाव: जिले के 4 बीएलओ ने सबसे पहले गणना फॉर्म अपलोड किया, डीएम ने दी बधाई
Buxar, Buxar | Jul 2, 2025 जिले के 4 बीएलओ ने सबसे पहले गणना फॉर्म अपलोड कर दिया है। विधानसभा वार गणना प्रपत्र (Enumeration Form) अपलोड करने वाले पहले बी०एल०ओ० बनीं पूनम देवी, सिदेश कुमार सिंह, मंसूर आलम एवं मनोज कुमार हैं। इस उपलब्धि पर डीएम डॉ० विद्या नन्द सिंह एवं संबंधित विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के द्वारा इन्हें बधाई दी है।