मड़ावरा: मड़ावरा में राशन दुकान पर 4.72 क्विंटल गेहूं, 54 किलो चावल और 1 किलो चीनी की कमी, सचिव-सैल्समैन पर दर्ज की गई रिपोर्ट
मड़ावरा में एक राशन की दुकान पर स्टॉक में कमी मिलने के बाद पुलिस ने सहकारी समिति के सचिव और सैल्समैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी और पूर्ति निरीक्षक की जांच के बाद हुई। इस मामले में गुरुवार को दोपहर 2बजे पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि 25 सितंबर को उप जिलाधिकारी ने साध सहकारी समिति की दुकान का अचानक निरीक्षण किया था।