राजपुर: NH-343 की बदहाली पर अधिवक्ता संघ ने दिया अल्टीमेटम, 4-5 दिन में सुधार नहीं होने पर चक्काजाम की चेतावनी
राजपुर से गुजरने वाले NH-343 मार्ग की बदहाली को लेकर अब तहसील अधिवक्ता संघ ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सड़क निर्माण और चौड़ीकरण के बीच धूल, गड्ढों और जाम से परेशान अधिवक्ताओं ने अनुविभागीय अधिकारी राजपुर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल सड़क सुधार की मांग की है। अधिवक्ता संघ का आरोप है कि निर्माण कार्य में ठेकेदार और प्रशासन की लापरवाही के चलते सड़क की हा