बीएड कॉलेज में टॉप-10 में स्थान पाने वाली अंजली राज सम्मानित
साईं बीएड कॉलेज के सत्र 2024-26 में टॉप-10 में स्थान प्राप्त करने वाली सूर्यपुरा की बेटी अंजली राज को सम्मानित किया गया। अंजली राज, राजा बाबू तिवारी की पुत्री हैं। अंजली के पिता सूर्यपुरा प्रखंड कार्यालय के ठीक पास ऑनलाइन सेवा की छोटी सी दुकान चलाते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद अंजली ने अपनी मेहनत और लगन से टॉप-10 में स्थान हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
वहीं, अंजली के छोटे भाई का भी इसी वर्ष जुलाई माह में अग्निवीर के रूप में चयन हुआ है। दोनों भाई-बहन की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर एसडीएम बिक्रमगंज एवं भाजपा नेता अखिलेश कुमार ने अंजली राज को सम्मानित कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।