लखीसराय: लखीसराय जिला परिषद कार्यालय में सरस्वती पूजा को लेकर डीएम और एसपी ने की बैठक, दिए निर्देश
शनिवार के अपराह्न 3 बजे लखीसराय जिला परिषद कार्यालय के सभागार में DM मिथलेश मिश्रा एवं SP अजय कुमार ने सरस्वती पूजा को लेकर बैठक की. इस बैठक में BDO एवं CO के अलावा विभिन्न थाना के थानाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक में सरस्वती प्रतिमा स्थापित करने के लिए लाइसेंस प्राप्त करने, डीजे नहीं बजने आदि को लेकर आवश्यक निर्देश दिया गया.