लखीसराय: खावा चंद्रटोला, बंसगढ़ा और अवगिल गांव से पुलिस ने 5 वारंटियों को किया गिरफ्तार
मेदनीचौकी थाना की पुलिस ने विभिन्न जगहों से पांच वारंटी को गिरफ्तार कर शनिवार की अपराह्न 2 बजे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेज दिया है. खावा चंद्रटोला गांव से इसी गांव के रहने वाले नकुल महतों, इंद्रदेव महतो व शंकर महतों को गिरफ्तार किया गया. इधर बंसगढ़ा गांव से जितेंद्र बिंद उर्फ जितवा को तथा अवगिल गांव से रामप्रवेश पासवान को गिरफ्तार किया गया.