लखीसराय: बसौनी चौक से 25 लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजा गया
पीरी बाजार थाना की पुलिस ने स्थानीय थाना क्षेत्र के बसौनी चौक से 25 लीटर महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. जिसे शनिवार की अपराह्न 1 बजे लखीसराय जेल भेज दिया गया. पीरी बाजार थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस ने लहसोरवा गांव के रहने वाले बैजू यादव के पुत्र बाइक सवार तस्कर राजदेव कुमार को गिरफ्तार किया है.