लखीसराय: किऊल रेलवे क्रॉसिंग के पास और जिले में दो जगहों से उत्पाद पुलिस ने दो शराब तस्कर और एक शराबी को गिरफ्तार किया
उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा शनिवार की अपराह्न 5:31 बजे प्रेस ब्रीफ में की गई जानकारी के मुताबिक किऊल रेलवे क्रॉसिंग के समीप से 9 लीटर विदेशी शराब के साथ मुंगेर जिले के गंगटी निवासी प्रीतम कुमार को तथा 9 लीटर विदेशी शराब के साथ भरपुरा निखिल कुमार को गिरफ्तार किया गया. इधर लखीसराय इंग्लिश मोहल्ले से मोहम्मद नईम को दूसरी बार नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया.